NewsWave Desk : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास बोट एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों का शव सोमवार को भारत लाया जायेगा. इस संबध में वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है. भारतीय दूतावास ने बताया है कि सभी 15 शवों को वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट वीएन-979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजा जायेगा. स्थानीय समयानुसार फ्लाइट शाम छह बजे हो मिन्ह सिटी से रवाना होगी. जो भारतीय समयानुसार रात 9.35 बजे पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी. इस संबंध में राज्य सरकारों को जानकारी दे दी गयी है. जानकारी हो कि मरने वालों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के निवासी थे. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है इस हादसे के दौरान नाव में कुल 32 भारतीय मौजूद थे. वहीं, चार चालक दल के स्थानीय निवासी मौजूद थे.
राज्य सरकार पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपेगी
इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने बताया कि राज्य सरकार को प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय करने की बात कही गयी है. जिससे पार्थिव शरीरों को उनके घर तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया गया है.
इलाज के बाद कुछ भारतीय लौटे देश
हादसे के समय बोट में मौजूद अन्य 16 भारतीय पर्यटकों को बचा लिया गया था. इलाज के बाद इनमें से कुछ भारत लौट आये है. हालांकि कुछ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. जो वियतनाम के अस्पताल में इलाजरत है. स्थानीय सरकार के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि एक नाव चालक को हिरासत में लिया गया है.
ALSO READ : रूस से भारत ने खरीदा 49000 करोड़ का ईंधन, अन्य देशों में कर रहा एक्सपोर्ट
