प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

हजारीबाग: नगर निगम, हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने...

हजारीबाग: नगर निगम, हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने तथा भारत की सार्वभौमिकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली.

जनप्रतिनिधियों को दी गई विकास के लिए प्रेरणा

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे.

Also Read: दिल्ली : CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने भेजा महाभियोग का प्रस्ताव

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर जोर

इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त ने भी नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

जनहित को प्राथमिकता देने की अपील

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेंगे.

शपथ समारोह में कई अधिकारी रहे उपस्थित

शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाची पदाधिकारी, उपमहापौर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर निगम हजारीबाग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *