रांची में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, रांची के कई इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रांची नगर निगम का अभियान लगातार जारी है. आज नगर...

रांची में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रांची नगर निगम का अभियान लगातार जारी है. आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बरियातू रोड, बड़गई चौक, पीएचईडी चौक, बूटी मोड़, मेडिका चौक, भारत माता चौक से किशोरगंज चौक और हरमू रोड तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर बने दो स्थायी अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया, जबकि दो अन्य अवैध निर्माणों पर 48 घंटे का नोटिस चिपकाया गया. तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम खुद कार्रवाई करेगा. इसके अलावा सड़क किनारे लगी पांच अस्थायी दुकानों और अतिक्रमणों को भी हटाया गया. सभी अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई.

मेडिका चौक के पास अवैध धोबी घाट पर कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने मेडिका चौक के पास एक बड़े नाले पर कब्जा कर बनाए गए अवैध धोबी घाट को भी हटाया. जांच में पाया गया कि नाले का पानी रोककर वहां टेंट के कपड़े धोए जा रहे थे, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और बारिश में जलजमाव का खतरा बढ़ गया था. निगम ने अतिक्रमण हटाकर नाले की जल निकासी फिर से चालू कराई और संबंधित व्यक्ति को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी.

हरमू रोड पर भी चला अभियान

भारत माता चौक से किशोरगंज चौक, हरमू रोड तक भी अभियान चलाकर भवनों से बाहर निकली सीढ़ियां, फ्लोरिंग और सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. निगम का कहना है कि इस कार्रवाई से सड़क और फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ी है, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी.

AlsoRead:युवाओं को मिलेगी मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा, रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली : सीएम हेमंत सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *