चाईबासा: जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ागहातू गांव स्थित कीड़ासाई टोला में एक महिला की हत्या के मामले का...

जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ागहातू गांव स्थित कीड़ासाई टोला में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को सूचना मिली कि गांव में एक महिला का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में मृतका की पहचान लगभग 30 वर्षीय शूर कुई के रूप में की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पति हाल ही में दूसरी पत्नी को घर लाया था, जिससे पहली पत्नी के साथ लगातार विवाद चल रहा था. 12 जुलाई की रात विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी का मुंह तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी. मृतका के भाई के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 34/2026, धारा 103(1) बीएनएसएस-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

आगे की कानूनी कार्रवाई है जारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कानुसाम डिग्गी (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. साथ ही आम लोगों से किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना निकटतम थाना, डायल-112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर देने की अपील की है.

ALSO READ : पलामू: पहले धमकी, फिर वसूली का आरोप, लटेया ओपी प्रभारी के खिलाफ एसपी से शिकायत 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *