सरायकेला: मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम, SIR-2026 को लेकर प्रशासन ने शुरू की कवायद

Seraikela: समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive...

Seraikela
SIR-2026 को लेकर सरायकेला में बैठक

Seraikela: समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और BLA-1 शामिल हुए.

मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने पर जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और अधिक विश्वसनीय बनाना है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की.उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र एवं गलत प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की होगी बैठक

बैठक में जानकारी दी गई कि 14 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक आयोजित की जाएगी. इस दौरान BLA-2 संबंधित BLO के साथ समन्वय बनाकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे.इस दौरान ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची का सत्यापन और मिलान किया जाएगा. इसके माध्यम से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बेहतर समन्वय से सफल होगा पुनरीक्षण अभियान

उपायुक्त ने सभी BLA-1 से अपने-अपने BLA-2 को सक्रिय रखने और BLO के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन और राजनीतिक दलों के बेहतर तालमेल से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाया जा सकेगा.बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना, मतदान केंद्रवार सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई.

अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र सह अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: गिरिडीह: PM पशुधन विकास योजना से बदली प्रदम कुमार दास की तकदीर, 2 गायों से शुरू हुआ सफर आज बना 15 पशुओं का सफल डेयरी फार्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *