पाकुड़ और चतरा की सड़कों के लिए 161.97 करोड़ रुपये की मंजूरी

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पाकुड़ और चतरा जिले की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं...

161.97 crore rupees approved for the roads of Pakur and Chatra.

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पाकुड़ और चतरा जिले की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. पथ निर्माण विभाग ने इन दोनों योजनाओं के लिए कुल 161 करोड़ 96 लाख 79 हजार 700 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी. पाकुड़ जिले में तलवा–खालटोला–माया सतपानी सड़क और चंदना–श्रीधरपाड़ा लिंक रोड का पुनर्निर्माण किया जाएगा. दोनों सड़कों की कुल लंबाई 17.91 किलोमीटर है. इस परियोजना पर 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपये खर्च होंगे. सड़क निर्माण के साथ पुल, पौधारोपण, भूमि अधिग्रहण और बिजली-पानी जैसी सेवाओं के स्थानांतरण का काम भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: युवाओं को मिलेगी मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा, रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली : सीएम हेमंत सोरेन

सिमरिया–टंडवा सड़क की होगी मरम्मती

वहीं चतरा जिले में सिमरिया–टंडवा सड़क के 26.85 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत और गुणवत्ता सुधार का काम होगा. इस योजना पर 33 करोड़ 76 लाख 45 हजार 200 रुपये खर्च किए जाएंगे. दोनों परियोजनाओं का काम तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और इसकी नियमित निगरानी पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता करेंगे. इन योजनाओं के पूरा होने से दोनों जिलों में लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले से अधिक आसान होगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: PM पशुधन विकास योजना से बदली प्रदम कुमार दास की तकदीर, 2 गायों से शुरू हुआ सफर आज बना 15 पशुओं का सफल डेयरी फार्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *