बोकारोः DPS चास में खुलेगा जिला बास्केटबॉल संघ का पहला प्रशिक्षण केंद्र

Bokaro: जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), चास में पहला बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा. इसका उद्देश्य बोकारो,...

बोकारो
बास्केटबॉल संघ

Bokaro: जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), चास में पहला बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा. इसका उद्देश्य बोकारो, चास और चंदनकियारी के बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को निखारना है.

आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधा

केंद्र में अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की तकनीक, फिटनेस और प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी. DPS चास की निदेशक-सह-प्राचार्या मनीषा तिवारी ने कहा कि यह केंद्र बच्चों को खेलों से जोड़ने, मोबाइल की लत से दूर रखने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करेगा.

ALSO READ: बोकारो में मासिक अपराध गोष्ठी, बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, रथ यात्रा को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश

जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह और सचिव कन्हैया प्रसाद ने कहा कि इस केंद्र से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे .इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने डीपीएस चास की निदेशक-सह-प्राचार्या मनीषा तिवारी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक राहुल प्रताप सिंह को सहयोग के लिए सम्मानित किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *