ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता गोल्ड, भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ सम्मान

Ranchi: झारखंड के युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते...

Jharkhand's Prithvi Dev Bhattacharya won gold in the All India Gymnastics Championship and was honored at the BJP state office.

Ranchi: झारखंड के युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका सम्मान किया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है. पहले राज्य के युवा क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल में आगे बढ़ रहे थे, अब जिम्नास्टिक्स जैसे खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पृथ्वी की यह सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है.

यह भी पढ़ें: NewsWave Special: 700 ड्रोन का आसमान में होगा स्पेशल शो, झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 में इतिहास रचेगा रांची

पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया

सम्मान समारोह में पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. पृथ्वी देव भट्टाचार्य मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के रहने वाले हैं. फिलहाल वे रांची में रहकर पढ़ाई के साथ जिम्नास्टिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सरकार के मंत्री ने DGP को लिखा पत्र, पुलिस सुरक्षा नीति पर उठाए सवाल, कहा- ‘DG मैडम अब तो हठधर्मिता छोड़िये’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *