पाकुड़ : शराब दुकान में डेढ़ लाख की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्मी ने ही दिया था घटना को अंजाम

Pakur : जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब की दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी...

चोरी

Pakur : जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब की दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है. मामले में दुकान में कार्यरत हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी श्रवण कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है .पुलिस ने सीसीटीवी CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की है. दुकान के मैनेजर जितेश कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिक की के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

आरोपी के पास से 10 हजार रुपए भी बरामद

मैनेजर द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 10 जुलाई देर शाम दुकान बंद की गई थी. दुकान की चाबी कर्मचारी श्रवण कुमार साव अपने साथ ले गया था. अगले दिन सुबह कर्मचारी श्रवण कुमार साव ने ही फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. वहीं जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए. इस दौरान पुलिस को पता चला कि शराब की दुकान में चोरी करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि शराब दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारी श्रवण कुमार साव था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

ALSO READ UNSC की अस्थायी सदस्यता के लिये भारत ने शुरू किया प्रचार, ताजिकिस्तान के साथ होगा मुकाबला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *