रांची के प्रेमसंस मोटर्स पर लगे करोड़ों की ठगी के गंभीर आरोप, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Ranchi: राजधानी रांची के ऑटोमोबाइल डीलर प्रेमसंस मोटर्स इन दिनों विवादों के घेरे में है. कंपनी के डायरेक्टर पुनीत पोद्दार और अवध...

RANCHI CIVIL COURT
नक्सली योगेंद्र गंझु ने दाखिल की जमानत याचिका, 14 जुलाई को आएगा फैसला

Ranchi: राजधानी रांची के ऑटोमोबाइल डीलर प्रेमसंस मोटर्स इन दिनों विवादों के घेरे में है. कंपनी के डायरेक्टर पुनीत पोद्दार और अवध पोद्दार समेत चार शीर्ष अधिकारियों पर आम जनता के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए अपर न्याययुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

क्या है पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विवेक आर्या ने चुटिया थाना में कंपनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, अधिवक्ता के भाई ने प्रेमसंस मोटर्स से एक वाहन बुक कराया था, जिसके लिए भुगतान भी किया गया. हालांकि, कार डिलीवरी देने के बजाय बिना ठोस कारण के डील रद्द कर दी गई और पैसे वापस कर दिए गए. विवेक आर्या ने आरोप लगाया है कि प्रेमसंस मोटर्स एक सोची-समझी साजिश के तहत ग्राहकों को गुमराह कर रही है, जिससे सालाना लगभग 36 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की जा रही है.

Read Also: नाबालिग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर चाकू से हमला, सखी सेंटर भेजी गई युवती  

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *