रांची: 335 वर्षों की विरासत,16 जुलाई से शुरू होगा जगन्नाथपुर रथ मेला

Ranchi: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में इस वर्ष भी रथ यात्रा और 10 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा...

रांची
जगन्नाथपुर रथ मेला

Ranchi: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में इस वर्ष भी रथ यात्रा और 10 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है. 335 साल पुरानी समृद्ध विरासत को समेटे यह मेला इस बार नए आकर्षणों और आधुनिक झूलों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

16 जुलाई को मौसीबाड़ी प्रस्थान करेंगे महाप्रभु

इस वर्ष रथ मेला 16 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. इसी दिन भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद 25 जुलाई 2026 को ‘घुरती रथ यात्रा’ (घुरती मेला) के साथ भगवान वापस अपने मुख्य मंदिर लौटेंगे, यह मेला पूरे 10 दिनों तक 24 घंटे लगा रहेगा.

पहली बार 80 फीट का ‘स्क्रीन टावर’ और ‘रोबोटिक जंगल सफारी’ होंगे मुख्य आकर्षण

इस साल का मेला मनोरंजन के मामले में बेहद खास होने वाला है,मेले को आधुनिक और रोमांचक बनाने के लिए कई नई चीज़ें शामिल की गई है,विशाल झूले: मेले में पहली बार 80 फीट का स्क्रीन टावर झूला और ग्रेविटी झूला लगाया जा रहा है, इसके साथ ही 90 डिग्री मूवमेंट वाला प्रिंस झूला और युवाओं का पसंदीदा ब्रेक डांस भी मनोरंजन का तड़का लगाएंगे.

मीना बाजार और लाइव स्टॉल

इस बार मेले में 2,000 से अधिक स्टॉल सजाए जा रहे हैं, जहाँ घरेलू हस्तशिल्प और पारंपरिक सामान मिलेंगे, साथ ही, झारखंड के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन जैसे अनरसा और ठेकुआ के लाइव स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहाँ लोग गरमा-गरम पकवानों का स्वाद ले सकेंगे.

335 साल पुरानी विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक

धुर्वा की पहाड़ी पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण साल 1691 में नागवंशी राजा ठाकुर एनीनाथ शाहदेव ने करवाया था. ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर की कलिंग वास्तुकला शैली से प्रेरित यह मंदिर सदियों से सामाजिक समरसता की मिसाल रहा है.

ऐतिहासिक महत्व

राजा एनीनाथ शाहदेव ने समाज के हर वर्ग (उरांव, मुंडा, लोहरा, कुम्हार आदि) को पूजा-अर्चना और रथ निर्माण की अलग-अलग ज़िम्मेदारियां सौंपी थीं. यह खूबसूरत परंपरा आज 335 साल बाद भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है.

ALSO READ: आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव का आयोजन, DC ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

ट्रैफिक, रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. इसके तहत शहर के विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *