चतरा में बड़ी साजिश नाकाम: लेवी के लिए फायरिंग की योजना बना रहे राहुल दुबे गिरोह के 3 गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार

Chatra: टंडवा और पिपरवार पुलिस ने कोयलांचल में दहशत फैलाने की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है. लेवी यानी...

चतरा में बड़ी साजिश नाकाम
लेवी के लिए फायरिंग की योजना बना रहे राहुल दुबे गिरोह के 3 गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार

Chatra: टंडवा और पिपरवार पुलिस ने कोयलांचल में दहशत फैलाने की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है. लेवी यानी रंगदारी के लिए कोयला साइडिंग में फायरिंग और आगजनी की योजना बना रहे कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ टंडवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो निवासी संजय मूर्ति व आलोक कुमार सिंह तथा हजारीबाग निवासी अजय करमाली शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी राहुल दुबे के इशारे पर चतरा के आम्रपाली और अशोका माइंस के साथ-साथ रामगढ़, हजारीबाग और रांची के कई कोयला क्षेत्रों में रेकी कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पिपरवार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है.

AlsoRead:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *