गिरिडीह : विकास योजनाओं की होगी रियल-टाइम निगरानी, अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Giridih : जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी बेहतर निगरानी को लेकर जिला प्रशासन ने नीति आयोग के सहयोग...

Giridih : जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी बेहतर निगरानी को लेकर जिला प्रशासन ने नीति आयोग के सहयोग से जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action) प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली, डेटा-आधारित योजना निर्माण और विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए प्रशिक्षित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DC रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सुशासन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक एवं साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया बेहद आवश्यक है. उन्होंने बताया कि नीति आयोग का NITI TARA प्लेटफॉर्म वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी और त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सक्षम बनाएगा.

जिले में NITI TARA प्रशिक्षण, तकनीक आधारित मॉनिटरिंग पर जोर

DC ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के तहत संचालित योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे. उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा और जनहितकारी सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को NITI TARA प्लेटफॉर्म एवं पोर्टल का विस्तृत परिचय देने के साथ उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. इसमें रियल-टाइम डैशबोर्ड, भू-स्थानिक (Geospatial) योजना उपकरण, AI-सक्षम मीटिंग मिनट्स तैयार करने की सुविधा तथा ज्ञान संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी साझा की गई. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, IAS प्रशिक्षु, जिला योजना पदाधिकारी सहित जिला और प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. जिला प्रशासन ने इसे विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

Also Read : सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं, DC ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *