नगर परिषद में मनाया गया ‘नमस्ते दिवस’, सफाई कर्मियों को वितरित की गई PPE किट

Chaibasa: नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उराँव...

चक्रधरपुर नगर परिषद में 'नमस्ते दिवस' का आयोजन
चक्रधरपुर नगर परिषद में 'नमस्ते दिवस' का आयोजन

Chaibasa: नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उराँव ने सफाई कर्मियों के बीच पीपीई (PPE) किट का वितरण किया और उनके सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

योजना की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने नमस्ते (NAMASTE) योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को पूरी तरह समाप्त करना, खतरनाक सफाई कार्यों का मशीनीकरण करना तथा सफाई कर्मियों को मानव मल के सीधे संपर्क से बचाना है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत सफाई कर्मियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा अब कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया गया है.

Also Read: बोकारो में CBI की बड़ी दबिश: रिटायर्ड GST अधिकारी के आवास पर छापेमारी

सफाई कर्मियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सफाई कर्मियों को निःशुल्क पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, मशीनों की खरीद पर सब्सिडी एवं रियायती ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. साथ ही जो श्रमिक वैकल्पिक रोजगार अपनाना चाहते हैं, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है.

योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक या उसका परिवार सीवर सफाई, सेप्टिक टैंक सफाई, हाथ से मैला ढोने अथवा कचरा प्रबंधन कार्य से जुड़ा होना चाहिए तथा शहरी स्थानीय निकाय के डेटाबेस में पंजीकृत होना आवश्यक है. आवेदन के लिए आधार या पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, कार्य प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट आकार के फोटो जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं. कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *