चाईबासा : तांतनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव पाठशाला आयोजित, उपायुक्त ने लिया भाग

Chaibasa : 14 जुलाई पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को तांतनगर प्रखंड के गितिलादेर स्थित...

SIR Campaign

Chaibasa : 14 जुलाई पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को तांतनगर प्रखंड के गितिलादेर स्थित मतदान केंद्र संख्या-20 में आयोजित BLO, BLO-2 और चुनाव पाठशाला की बैठक में भाग लिया. उन्होंने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की. DC ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है.

मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए BLO को सूचना देने की अपील

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान कर नियमानुसार सूची से हटाया जाएगा, जबकि पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए. बैठक में मतदाताओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों के मतदाता विवरण का सत्यापन करने तथा किसी भी त्रुटि की सूचना संबंधित BLO को देने की अपील की गई. चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तांतनगर, BLO, BLO सुपरवाइजर, विभिन्न राजनीतिक दलों के BLA-2, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे.

Also Read : सिमडेगा : चार गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *