Pakud: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मोहल्ले में एक 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है.
पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखी जा रही घटना
बताया जा रहा है कि युवक के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी, मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं.
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
