‘India’s Got Latent’ विवाद: समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, 3 लाख रुपये का जुर्माना

Newswave Desk: कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina) एक बार फिर विवादों में हैं. बता दें, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 को...

'India's Got Latent' controversy
'India's Got Latent' controversy: Supreme Court's stern rebuke to Samay Raina; ₹3 lakh fine imposed.

Newswave Desk: कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina) एक बार फिर विवादों में हैं. बता दें, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में अदालत के निर्देशों का पालन नहीं करने पर समय रैना को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि वह अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे. समय रैना पर सख्त टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि यह चिंताजनक है कि वह किस तरह के यूथ आइकन बन रहे हैं.

कॉमेडियन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना

बता दें कि समय रैना के वकील ने कोर्ट से माफी मांगते हुए नरमी बरतने की अपील की. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माना 10 लाख रुपये से घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया. साथ ही चेतावनी दी कि यदि अगली सुनवाई में अदालत संतुष्ट नहीं हुई, तो जुर्माना बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया जा सकता है. बेंच ने कहा कि यह दावा करके मामले को और गंभीर बना दिया गया कि अनुपालन हलफनामा (Compliance Affidavit) दाखिल कर दिया गया है, जबकि वास्तव में ऐसा कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया था.

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा…

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि विदेश में रहकर अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर होने का लाभ उठाने की कोशिश नहीं की जा सकती. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि इसे अहंकार नहीं कहा जाएगा, तो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को फिर से लिखना पड़ेगा.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ‘क्योर SMA इंडिया फाउंडेशन’ की याचिका पर सुनवाई कर रहा था. याचिका में आरोप लगाया गया है कि समय रैना ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) के इलाज की लागत को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की थी और इस बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति का मजाक उड़ाया था.

ALSO READ: थाईलैंड में भारतीयों की वीजा-फ्री एंट्री, लेकिन अब 30 दिनों तक ही रूक पायेंगे पर्यटक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *