सरायकेला : आदरडीह डेवलपमेंट यूनियन का गठन, SM स्टील प्लांट में स्थानीय भूमि दाताओं को रोजगार देने की मांग

Saraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र के सामुदायिक विकास भवन आदरडीह में बुधवार देर रात ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक राजकुमार की अध्यक्षता...

Adardih Development Union

Saraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र के सामुदायिक विकास भवन आदरडीह में बुधवार देर रात ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक राजकुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में SM स्टील पावर प्लांट से प्रभावित जमीन दाता ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आदरडीह डेवलपमेंट यूनियन के गठन का निर्णय लिया. यूनियन का उद्देश्य आदरडीह गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों को एक मंच पर लाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, युवाओं के लिए रोजगार, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना यूनियन की प्राथमिकता होगी.

स्थानीयों को मिले प्राथमिकता 

ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट उनकी जमीन पर लग रहा है, ऐसे में रोजगार और कारोबार में भूमि दाताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने प्लांट प्रबंधन द्वारा बनाई गई 5 लोगों की छोटी यूनियन बनाकर उसी लोगो को काम दिया जा रहा हे. आरोप लगाया कि प्लांट के अंदर सफलाई सहित अन्य काम बाहरी लोगों से कराए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को नजरअंदाज किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि आदरडीह के साथ गोरडीह, रघुनाथपुर सांगिड़ा सहित दर्जनों गांव के लोग इस प्लांट के लिए जमीन दाता हैं. सभी गांवों को मिलाकर एक बड़ी यूनियन बनाई जाएगी.

रविवार को होगी अगली बैठक

बैठक में तय किया गया कि यूनियन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों का चयन रविवार को होने वाली अगली बैठक में किया जाएगा. इसके बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल प्लांट प्रबंधन से वार्ता कर सफलाई कार्य में स्थानीय भूमि दाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की कि एसएम स्टील प्लांट में स्थानीय नीति का कड़ाई से पालन हो, ताकि चांडिल डैम जैसे विस्थापित झेलने न पड़े. जमीन दाता विस्थापन झेल रहे लोगों को उनका हक मिल सके. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read : ISRO का बड़ा फैसला, गगनयान और चंद्रयान-4 के लिए वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *