अमेरिका कर रहा रूसी प्रतिबंध के तहत टैरिफ पर विचार, भारत को मिल सकती है राहत

NewsWave Desk : अमेरिका की जारी प्रतिबंधों के बीच भारत और चीन के लिये राहत भरी खबर है. जहां अमेरिका ने रूसी...

images (2)

NewsWave Desk : अमेरिका की जारी प्रतिबंधों के बीच भारत और चीन के लिये राहत भरी खबर है. जहां अमेरिका ने रूसी प्रतिबंध विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया है. इसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों के टैरिफ में कटौती का प्रस्ताव है. इसके तहत 500 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 100 प्रतिशत कर दिया गया है. अगर यह बिल कानून बनता है, तो भारत जैसे बड़े रूसी तेल आयातकों पर पहले की तुलना में कम आर्थिक दबाव पड़ सकता है. अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों ने मंगलवार को रूस प्रतिबंध विधेयक का संशोधित संस्करण पेश किया. इस नये प्रस्ताव के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अधिकतम 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. पहले इस विधेयक में सभी ऐसे देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही गई थी.

पांच शीर्ष देशों को मिलेगा लाभ

अमेरिका का ये संशोधित प्रस्ताव रूस से तेल लेने वाले पांच शीर्ष देशों में लागू होगा. जिसमें भारत और चीन भी शामिल है. टैरिफ में कमी होने से भारत और चीन को राहत मिलेगी. अमेरिकी संसद में पारित इस विधेयक को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों का समर्थन मिल रहा है. सीनेट के सूत्रों के अनुसार, फिलहाल 26 सांसद इस बिल के सह-प्रायोजक है.

 

ALSO READ : भारतीय मूल के अनिल मेनन दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS के लिये हुए रवाना, आठ महीने तक रहेंगे अंतरिक्ष में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *