प्यार ने पार कराईं सरहदें, विदेशी युवती बनी हिमाचल की बहू

Newswave Desk: इन दिनों अंतरराष्ट्रीय विवाह और इंटरनेट वाला प्यार आम हो गया है. वहीं ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले...

हिमाचल की बहू
प्यार ने पार कराईं सरहदें, विदेशी युवती बनी हिमाचल की बहू

Newswave Desk: इन दिनों अंतरराष्ट्रीय विवाह और इंटरनेट वाला प्यार आम हो गया है. वहीं ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है. जवाली सब-डिविजन की अमलेला पंचायत के रहने वाले रजत की प्रेम कहानी, जो इंटरनेट पर शुरू हुई थी, अब शादी के पवित्र और अटूट बंधन में बदल गई है. वियतनाम की रहने वाली एचजिमवाया, रजत से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने अपना देश और संस्कृति छोड़ दी और समुद्र पार करके हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर आ गई. पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद, यह जोड़ा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा है.

इस शादी को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी उत्साह और उत्सुकता देखी गई. शादी का शुभ समारोह फतेहपुर के मशहूर श्री नरसिंह मंदिर (ठाकरान) में संपन्न हुआ. पंडित योगराज शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कराई. पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी विदेशी दुल्हन की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस विवाह युवक को लेकर पिता सरताज सिंह खुशी जाहिर करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. रजत अभी भारत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, जबकि एचजिमवाया वियतनाम में एक प्राइवेट फर्म में काम करती हैं. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

सांस्कृतिक सद्भाव का एक उदाहरण

दोनों परिवारों की सहमति से हुई इस शादी के बाद, यह जोड़ा अब एक-दूसरे की भाषाओं और संस्कृतियों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहा है. नवविवाहिता हिजिमवाया ने हिंदू विवाह समारोह पर अपनी खुशी जाहिर की और भारतीय परंपराओं व रीति-रिवाजों के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया. यह मिलन न केवल दो दिलों के एक होने का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक एकता और दो अलग-अलग देशों की संस्कृतियों के सामंजस्यपूर्ण मेल का भी एक सुंदर उदाहरण है.

ALSO READ: बिहार में तकनीकी चूक : गरीब परिवार को चंद मिनट के लिए बनाया अरबपति, खाते में आ गए 759 करोड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *