पलामू: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट

Palamu:जिले के ऐतिहासिक चैनपुर राजगढ़ में बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया....

भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग

Palamu:जिले के ऐतिहासिक चैनपुर राजगढ़ में बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. 176 वर्षों से चली आ रही परंपरा के निर्वहन के तहत स्नान पूर्णिमा के बाद 15 दिनों तक बंद रहे भगवान के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए.

विधि-विधान से हुआ विशेष पूजन

कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ. इस दौरान आराध्य देवों को विधि-विधान के साथ ‘छप्पन भोग’ अर्पित किया गया. महाआरती के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

राजपरिवार और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

इस धार्मिक अनुष्ठान में राजपरिवार के सदस्य ठाकुर विश्वदेव नारायण सिंह, ठाकुर बलदेव नारायण सिंह, वरुण देव नारायण सिंह और कुमार विवेक भवानी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर सदर एसडीएम संजय पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

कल निकलेगी भव्य रथयात्रा

राजपरिवार के सदस्य कुमार विवेक भवानी सिंह ने बताया कि राजगढ़ की यह पावन परंपरा पिछले 176 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. रथयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

AlsoRead:जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी का बैंक खाता फ्रीज, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *