Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : सदर अस्पताल में बच्चे की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का फूंका पुतला

Jamtara: सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार की शाम आक्रोशित...

Jamtara: सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार की शाम आक्रोशित लोगों ने जामताड़ा स्टेशन चौक के पास झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला फूंकर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर, दवाइयां और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण मासूमों की जान चली जाती है. आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई. बाद में प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की मांग की. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *