पलामू : 70 हजार वसूली मामले में लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव सस्पेंड

Palamu : पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एसपी SP ने लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव...

लठेया ओपी प्रभारी

Palamu : पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एसपी SP ने लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. ओपी प्रभारी पर एक ट्रैक्टर मालिक से 70 हजार रुपये के अवैध लेन-देन का गंभीर आरोप है. इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच अभी जारी है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की अवैध गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी पदाधिकारी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाकर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला

मिली जनकारी अनुसार, एसपी SP को शिकायत मिली थी कि लठेया ओपी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक से ओपी प्रभारी व उनके ड्राइवर ने 70 हजार रुपये की अवैध वसूली की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल इसकी जांच कराई. जांच के दौरान ओपी प्रभारी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सही पाई गई. जिसके बाद उन पर निलंबन की गाज गिर गई.

 

ALSO READ : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: राज्य आपदा शमन निधि के लिए 175.40 करोड़ की भारी राशि स्वीकृत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *