Ranchi: जमीन के म्यूटेशन के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा ने अपनी जमानत के लिए ACB कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सच्चिदानंदन वर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से ACB कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान रांची ACB की विशेष कोर्ट ने ACB को पूरे मामले में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तारीख निर्धारित की है. बता दें कि रांची जिले के बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा को ACB ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. उनके साथ अंचल के एक कर्मचारी और उसके सहयोगी को भी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अंचल अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था लेकिन इस बीच अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन ने अपनी रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई है.
बुढमू CO सच्चिदानंदन की बेल पर ACB कोर्ट में हुई सुनवाई, ACB से केस डायरी तलब
Ranchi: जमीन के म्यूटेशन के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा...
सम्बंधित ख़बरें
