‘3 Idiots’ विवाद: आमिर खान के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, नेता बोले- कलाकार को डरना नहीं चाहिए

Newswave Desk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में साफ किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 Idiots’ का किरदार सोनम वांगचुक...

'3 Idiots' controversy
'3 Idiots' controversy: Congress reacts to Aamir Khan's statement; leaders say an artist should not be afraid.

Newswave Desk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में साफ किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 Idiots’ का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. उन्होंने कहा कि जब फिल्म बन रही थी, तब उन्हें, निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी को सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी. आमिर के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता ने दी नसीहत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने आमिर खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक का खुलकर समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “आमिर खान ने फिल्म में शानदार भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्हें इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखनी चाहिए. नसीरुद्दीन शाह की तरह उन्हें भी बेबाकी दिखानी चाहिए. कलाकार को कभी डरना नहीं चाहिए.”

आमिर खान ने क्या कहा?

आमिर खान ने कहा कि ‘3 Idiots’ की कहानी या उनका किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था. उन्होंने बताया कि फिल्म बनने के दौरान न तो उन्हें, न निर्देशक राजकुमार हिरानी को और न ही लेखक अभिजात जोशी को सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी थी. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच समानता को लेकर जो बातें कही जाती हैं, वह एक गलत धारणा है.

सोनम वांगचुक के लिए जताई चिंता

आमिर खान ने सोनम वांगचुक के काम की सराहना करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील की. आमिर ने कहा कि सभी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अनशन समाप्त करेंगे.

ALSO READ: चाईबासा: कृषि योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *