Giridih: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से हरिचक और मोसाबदी गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को साफ-सफाई रखने, सुरक्षित पानी पीने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया. हरिचक और मोसाबदी गांव के सार्वजनिक कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया, ताकि बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके. ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों से बचने के आसान तरीके भी बताए गए. साथ ही लोगों के बीच 15 से 20 किलो ब्लीचिंग पाउडर बांटा गया. पर्यावरण बचाने के लिए क्लब ने ग्रामीणों और बच्चों के बीच पौधे और सीड बॉल्स भी बांटे. सभी से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई.
स्कूल में बच्चों को किया जागरूक
मोसाबदी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 और 8 के करीब 40 बच्चों और 10 शिक्षकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ. बच्चों को साफ-सफाई, अच्छी सेहत और पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इस मौके पर बच्चों को सीड बॉल्स और शिक्षकों व कुछ विद्यार्थियों को पौधे भी दिए गए. इस अभियान पर क्लब ने करीब 4 हजार रुपये खर्च किए. क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर और सचिव नमिता वर्मा ने लोगों से स्वच्छता अपनाने, साफ पानी का इस्तेमाल करने और पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की.
ALSO READ: चक्रधरपुर : जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक अस्वस्थ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
