Newswave Desk: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में अपनी बेबाक राय के चलते चर्चा में रहीं अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने उस बयान पर सफाई दी, जिसमें उन्होंने गरीबी और जनसंख्या को लेकर टिप्पणी की थी. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी.
“मैंने किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोका”
हाल ही में एक बातचीत के दौरान माधुरी से उनके वायरल बयान के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, “मैंने किसी को बच्चे पैदा करने से थोड़ी ना मना किया है.” उन्होंने बताया कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. माधुरी ने तेजस्वी प्रकाश से बातचीत के दौरान कहा कि आज की पीढ़ी में कई लोग बच्चे पैदा नहीं करना चाहते और उसी संदर्भ में यह चर्चा हो रही थी. जब तेजस्वी ने कहा कि कई लोगों को उनकी टिप्पणी असंवेदनशील लगी, तो माधुरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “अमीर लोग जितने ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, अमीरी बढ़ेगी. गरीब लोग जितने ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, गरीबी बढ़ेगी.”
ट्रोल्स पर भी साधा निशाना
बातचीत के दौरान माधुरी ने कहा कि लोग उनकी बात को अलग नजरिए से देख रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि देश में रोजगार कौन देता है और कहा कि सोशल मीडिया पर लोग बिना पूरी बात समझे प्रतिक्रिया दे देते हैं. उन्होंने यह भी कहा, “सोशल मीडिया पर लोगों को बेचारे बनने का बहुत शौक है. अगर आप खुद को गरीब मानेंगे, तो वैसा ही महसूस करेंगे.”
View this post on Instagram
कम समय में खत्म हुआ सफर
माधुरी ग्रोवर का ‘Lock Upp 2’ का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और वह जल्द ही शो से बाहर हो गई. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह और उनके पति अश्नीर ग्रोवर अपनी इस यात्रा से संतुष्ट हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा और रियाज अली का भी शो से सफर समाप्त हुआ.
ALSO READ: झारखंड: नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए बड़ी राहत, 2025-26 का बकाया वेतन अब जल्द मिलेगा, सुलझा पेंच
