Ranchi: DAV नदंराज के तीसरे क्लास के सात वर्षीय छात्र को स्कूल के शिक्षकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. उसपर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा उसकी पिटाई की गई. छात्र की स्थिति बिगड़ी तो उसे अभिभावकों ने अस्पताल में भरती कराया. इसकी जानकारी मौखिक रूप से पुलिस को भी दी गई, बाद में छात्र के पिता रंजीत कुमार सिंह ने पहले शिक्षकों से मामले की पूरी जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि यदि कोई शिकायत मिली थी तो स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए थी न कि बच्चे को बेरहमी से पिटना चाहिए था. कहीं से न्याय न मिलता देख छात्र के पिता ने मामले की शिकायत DC से की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगायी. छात्र के पिता के आवेदन पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने मामले की जांच का आदेश दिया है.
शिक्षा विभाग के पदाधिकारी करेंगे मामले की जांच
आवेदन में कहा गया है कि इतने कम उम्र का बच्चा छेड़छाड़ नहीं कर सकता, यदि उसके साथ पढ़ने वाली किसी छात्रा ने आरोप लगाया था कि पहले स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से पूरी जांच की जानी चाहिए थी, न कि बच्चे को बेरहमी से पीटा जाना चाहिए था. मामला को रंजीत कुमार सिंह ने तीन जुलाई को स्कूल के प्राचार्य को भी आवेदन दिया था. जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों ने स्वयं न्याय कर दिया और सात साल के छोटे बच्चे को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इधर, DC ने शिकायत पर संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को मामले की जांच का आदेश दिया है. जांच के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा होगा. पदाधिकारी शिक्षकों के अलावा बच्चे के साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से जानकारी लेकर मामले की तह तक पहुंचेगे.
ALSO READ: पलामू: मेदिनीनगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, DC की पहल की JLKM ने की सराहना
