चक्रधरपुर : जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक अस्वस्थ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Chakradharpur : 16 जुलाई BJP पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक

Chakradharpur : 16 जुलाई BJP पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि

जैसे ही उनके अस्वस्थ होने की सूचना पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को मिली, सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. BJP नेताओं और समर्थकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुचरण नायक जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं. BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने भी गुरुचरण नायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि गुरुचरण जी जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों. हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और  शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि संगठन को उनके नेतृत्व की आवश्यकता है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होकर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Also Read : हजारीबाग : आसमानी बिजली से स्कूलों में खतरा: तड़ित चालक बदहाल, हर गरज के साथ सहम जाते हैं हजारों मासूम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *