Chakradharpur: भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन मौसीबाड़ी यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान श्री श्री गणेश समिति, दुनुबा के सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरण किया. भीषण गर्मी और उमस के बीच समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं को शीतल शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया. श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया.
इस सेवा कार्य में मिथुन नायक, नितिन ठाकुर, कमलेश महतो, संजय महतो, रंजीत महतो, सचिन प्रधान एवं समीर ठाकुर सहित श्री श्री गणेश समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान सेवा में लगे रहे.
ALSO READ: खूंटी में बुधनी देवी मौत मामला गरमाया, अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा आमने-सामने
