Click Here
Click Here
Click Here

शराब घोटाला- कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

रांची/दिल्ली: झारखंड शराब घोटाला केस के दो आरोपियों कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की...

रांची/दिल्ली: झारखंड शराब घोटाला केस के दो आरोपियों कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. दोनों आरोपियों को पहले रांची एसीबी कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कमल देसाई और शीतल देसाई को कुछ महीने पहले एसीबी ने पूछताछ में शामिल होने के लिए समन भेजा था, लेकिन एजेंसी के सामने उपस्थित होने के बजाए दोनों आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी. अभी कमल देसाई और शीतल देसाई की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है और इस बीच ACB अब भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *