हजारीबाग: विभावि में M.Ed. की 50 सीटों पर नामांकन शुरू

Hazaribagh : उच्च और तकनीक शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के...

M.Ed. (2026–28) Curriculum

Hazaribagh : उच्च और तकनीक शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए 50 सीटों पर M.Ed. पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस तथा विभाग के वरीय प्राध्यापक सह नोडल पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

B.Ed. नामांकन को लेकर 27 जुलाई को जारी होगी मेधा सूची

तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आवेदनों की जांच के बाद 27 जुलाई को मेधा सूची जारी की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक संपन्न कराया जाएगा. विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस और नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय का शिक्षाशास्त्र विभाग राज्य के प्रमुख शिक्षक-शिक्षण केंद्रों में शामिल है. ज्ञात हो कि यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न संस्थाओं में शिक्षक और शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. डॉ तनवीर युनूस एवं डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने तथा विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार आगे की प्रक्रियाओं को पूर्ण करने की अपील की.

Also Read : चाईबासा: रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *