Palamu: मेदिनीनगर शहर के वार्ड संख्या दो स्थित अघोर आश्रम रोड, सुदना के मंदिर में देवी माँ की पिंडी और माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के लिए तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का भव्य आगाज शुक्रवार को हुआ. शांति विकास संघ व शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा के साथ की गई. बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चों ने शिव महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली. ‘माता रानी के जयघोष’ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गिरिवर स्कूल के समीप कोयल नदी तट पर पहुंची. वहां आचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा की पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद श्रद्धालु पवित्र जल कलश में लेकर वापस मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. इस अनुष्ठान में यजमान के रूप में इन्द्रदेव उपाध्याय, शीला देवी, अनुज कुमार और ज्योति देवी शामिल रहे.
रविवार को पूजन के पश्चात माता रानी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा
आयोजकों ने बताया कि शनिवार और रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य विधान संपन्न होगा. आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पंडित अभिषेक, सत्यनारायण चौबे, दिलीप, मनोज और अमर की टीम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न कराएगी. रविवार को पूजन के पश्चात माता रानी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद हवन और पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान पूर्ण होगा और अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. कलश यात्रा में वार्ड पार्षद सुनील राम, पूर्व पार्षद सुशीला कुमारी, संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित बिल्लू तिवारी, धनंजय पांडेय, प्रकाश, सत्येंद्र ठाकुर, बबलू तिवारी, रूबी सिन्हा, बरखा सिन्हा, ममता, बसंत दुबे, प्रमोद साव, अशोक सिंह, बबलू उपाध्याय, अवधेश भूइंया, मनोज ठाकुर, नागेंद्रनाथ पाठक, लक्ष्मण राम, राकेश, गोरख ठाकुर, मुकेश, सरिता, प्रभा, पूनम, रीता, शोभा, किरण, दुर्गा, सीमा, पूजा, ममता, डॉली, तारा और अन्य गणमान्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ALSO READ : श्रावणी मेले में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
