कोडरमा: SSC परीक्षा के कारण बदली जगन्नाथ रथयात्रा की तारीख, अब 20 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

Koderma: जिले के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. इस्कॉन हजारीबाग–कोडरमा की ओर से श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा की...

Koderma
अब 20 जुलाई को निकलेगी कोडरमा की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

Koderma: जिले के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. इस्कॉन हजारीबाग–कोडरमा की ओर से श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा की तिथि में बदलाव किया गया है. पहले यह रथयात्रा 19 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन आयोजित होने वाली SSC परीक्षा को देखते हुए अब रथयात्रा 20 जुलाई (सोमवार) को निकाली जाएगी.

SSC परीक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

इस्कॉन हजारीबाग–कोडरमा के कोऑर्डिनेटर डॉ. केशव आनंद दास और वीर भद्र दास ने बताया कि 19 जुलाई को SSC परीक्षा के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी. परीक्षार्थियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए रथयात्रा की तिथि में परिवर्तन किया गया है.

सुभाष चौक से शुरू होगी रथयात्रा

नई तिथि के अनुसार श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे सुभाष चौक से शुरू होगी. यात्रा झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक से गुजरकर मौसीबाड़ी संकट मोचन मंदिर पहुंचेगी. इस दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सकेंगे.

भजन-कीर्तन और संकीर्तन रहेगा आकर्षण का केंद्र

आयोजकों के अनुसार रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिलेगा.

श्रद्धालुओं से की गई शामिल होने की अपील

इस्कॉन हजारीबाग–कोडरमा की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा महोत्सव में शामिल हों और भगवान जगन्नाथ के दर्शन का लाभ प्राप्त करें. साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की गई है.आयोजकों ने श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार जताते हुए “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के साथ सभी को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

ALSO READ:श्रावणी मेले में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *