चाईबासा: बेटों की जिंदगी बचाकर पिता ने दी अपनी जान, कारो नदी में दामु हेंब्रम का दर्दनाक अंत

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान...

Chaibasa
बेटों की जिंदगी बचाकर पिता ने दी अपनी जान

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी. लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ने अपने दो बेटों को नदी के तेज बहाव से बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में हुई.

बेटों को डूबता देख नदी में कूदे पिता

जानकारी के अनुसार, दामु हेंब्रम अपने दो बेटों के साथ कारो नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे. बच्चों को खतरे में देखकर दामु हेंब्रम ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी. उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों बेटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दामु हेंब्रम को नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पूरे इलाके में पसरा मातम

इस घटना के बाद गुवा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्थानीय लोग दामु हेंब्रम के साहस और बलिदान की चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने अपने बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए जो त्याग किया, वह पूरे क्षेत्र में भावुक करने वाला विषय बन गया है.

सेल खदान में ठेका मजदूर थे दामु हेंब्रम

बताया जा रहा है कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ALSO READ: महिला उद्यमिता को नयी उड़ान देने की दिशा में JCI Ranchi Udaan का Glitz & Glam Exhibition सराहनीय पहल : दीपिका पांडेय सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *