हजारीबाग में बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम

Hazaribagh: DC हेमन्त सती के निर्देश पर कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड के बालिका आवासीय विद्यालयों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत...

हजारीबाग
बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम

Hazaribagh: DC हेमन्त सती के निर्देश पर कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड के बालिका आवासीय विद्यालयों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था.

साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह रोकथाम और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई.

अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी

किशोरियों को उनके अधिकारों, पोषण, शिक्षा और महिलाओं के साथ-साथ बालिकाओं के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई. सखी वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया.

ALSO READ: पाकुड़: मेला में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह मोबाइल व नगद बरामद

30 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

प्रशासन के अनुसार 17 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बालिका विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *