बंद खदान में मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने रची थी हत्या की खौफनाक साजिश

Chatra: के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जजलो स्थित बंद पत्थर खदान में बीते 26 जून को मिले अज्ञात शव का पुलिस ने...

प्रेमी ने रची थी हत्या की खौफनाक साजिश
प्रेमी ने रची थी हत्या की खौफनाक साजिश

Chatra: के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जजलो स्थित बंद पत्थर खदान में बीते 26 जून को मिले अज्ञात शव का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतका की पहचान बिहार के डोभी (गया) निवासी 23 वर्षीय दिव्या कुमारी के रूप में हुई है.

प्रेमी ने की थी हत्या 

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है. जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि दिव्या की हत्या उसके प्रेमी राहुल यादव ने ही की थी.

पूर्व में दिव्या ने राहुल के खिलाफ शेरघाटी में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल भी गया था. उसी केस को उठाने के लिए राहुल ने 24 जून को दिव्या को गाड़ी से यहां लाया और उसकी निर्मम हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया.

Also Read: पहली सैलरी से पहले जेल पहुंचे BSO नंदन कुमार को HC से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

पुलिस की सघन छापेमारी जारी

पुलिस ने इस खौफनाक साजिश में शामिल एक अन्य आरोपी नेपाली गंझू (निवासी गया, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक वन-प्लस स्मार्टफोन और नकद बरामद किया गया है. फिलहाल, मुख्य आरोपी राहुल यादव और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सघन छापेमारी जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *