बोकारो: सेक्टर 12 के बंद क्वार्टर से चोरों ने जेवरात व नगदी सहित 3.5 लाख चोरी को दिया अंजाम

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12/सी के क्वार्टर संख्या 3104 का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 3.5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर...

सेक्टर 12 के बंद क्वार्टर से चोरों ने जेवरात व नगदी सहित 3.5 लाख चोरी को दिया अंजाम

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12/सी के क्वार्टर संख्या 3104 का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 3.5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया. सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. क्वार्टर का मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई. जब चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त क्वार्टर निवासी अपने घर में मौजूद नहीं थे. इसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से अलमारी सहित अन्य को खंगाला. गृहस्वामी औकील प्रसाद मांझी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे. रात होने के कारण वहीं रुक गए. अगले दिन जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूट कर गिरा पड़ा है, जबकि दूसरा ताला लगा हुआ है. अपनी चाबी से ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने हथौड़े से ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया.

पुलिस का दावा जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अलमारी, दीवान और अन्य सामान रखने वाली छोटी अलमारी खुली पड़ी थी. पूरे कमरे में सामान बिखरा था. कहा कि करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब हैं. गृहस्वामी के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 3.5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है.घटना की सूचना सेक्टर-12 थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-12 थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है. फिलहाल चोरी गई संपत्ति का अंतिम आकलन किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ALSO READ : बंद खदान में मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने रची थी हत्या की खौफनाक साजिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *