Click Here
Click Here
Click Here

साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 46,882 मामले एवं 7,48,050 वादों का निस्तारण

रांची: आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झारखंड हाई कोर्ट समेत राज्य भर के व्यवहार न्यायालय में आयोजित हुआ, जिसका वर्चुअल उद्घाटन...

रांची: आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झारखंड हाई कोर्ट समेत राज्य भर के व्यवहार न्यायालय में आयोजित हुआ, जिसका वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना द्वारा जमशेदपुर न्याय मंडल से ऑनलाइन माध्यम से किया गया. वहीं आयोजन के दौरान वाहन दुर्घटना में अपने पति की मृत्यु हो जाने से पीड़ित पुष्पा देवी को 1, 17,73,919 का चेक दिया गया.

29 पीड़ितों के बीच किया गया राशि वितरण 

साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में कुल 46,882 मामले एवं प्री-लिटिगेशन के 7,48,050 वादों का निस्तारण किया गया, जहां झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 29 पीड़ितों के बीच 61,60,000 रुपए की राशि वितरित की गई. वहीं, कुल राशि 19,18,54,81,362 रुपए का सेटलमेंट किया गया.

वहीं, न्यायिक अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार मिश्रा-1 ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 30 तथा कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 30 बेंच का गठन किया गया, जिसके लिए बैंक, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ पूर्व में बैठक की गई थी, जहां न्यायालय के माध्यम से वादकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ संबंध में स्थापित कर अधिक से अधिक नोटिस भेजा गया, ताकि आज के लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची के टाटीसिलवे के डोल मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *