Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: 15वें वित्त आयोग की राशि से बदलेगी मैरा गांव की तस्वीर, सड़क निर्माण का शिलान्यास

Palamu: जिले के चैनपुर प्रखंड की नरसिंहपुर पथरा पंचायत अंतर्गत मैरा गांव में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास...

Palamu
मुखिया मीना देवी ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

Palamu:  जिले के चैनपुर प्रखंड की नरसिंहपुर पथरा पंचायत अंतर्गत मैरा गांव में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया. पंचायत की मुखिया मीना देवी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

15वें वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण

मुखिया मीना देवी ने कहा कि पंचायत के कई गांवों और टोलों में सड़क, गली और नाली वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे हैं. इन्हें प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के लिए पंचायत प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन को आसान बनाएगी.

चरणबद्ध तरीके से होगा विकास कार्य

मीना देवी ने कहा कि पंचायत में टूटी-फूटी सड़कें, जाम और बिना ढक्कन की नालियां जैसी कई समस्याएं पहले से मौजूद थीं. उपलब्ध सरकारी राशि के अनुसार इन समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि सभी गांवों तक विकास कार्य पहुंच सके.

सरकार पर विकास राशि रोकने का आरोप

मुखिया प्रतिनिधि व्यास राम चौरसिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने दो-तीन वर्षों तक पंचायतों को विकास की पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए. उन्होंने दावा किया कि सीमित संसाधनों के बावजूद पिछले चार वर्षों में पंचायत में उल्लेखनीय विकास कार्य किए गए हैं.कार्यक्रम में नंदकिशोर चौधरी, मिथलेश कुमार, दशरथ चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, वकील चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ: भक्ति के पथ पर विश्व के नाथ: पहली बार रांची की सड़कों पर बिखरी जगन्नाथपुरी की अनूठी छटा, इस्कॉन मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *