नीता शेखर के हाथों में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की कमान, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहा संगठन

Ranchi: राजधानी के हरमू स्थित जेके सदन का माहौल सोमवार को महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उल्लास और जनसेवा की मिसाल से सराबोर नजर...

Ranchi: राजधानी के हरमू स्थित जेके सदन का माहौल सोमवार को महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उल्लास और जनसेवा की मिसाल से सराबोर नजर आया. अवसर था इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा’ (डिस्ट्रिक्ट 325) के 10वें भव्य इंस्टॉलेशन समारोह प्रवालिका का. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम प्रकाश रहीं. कार्यक्रम की शुरूआत वरिष्ठ सदस्य रिंकू बनर्जी के मंत्रोच्चारण से ही हुई. इसके बाद मनीषा के आकर्षक स्वागत नृत्य ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

दिव्यांग बच्चों को बांटी गई सामग्रियां

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद संभालते ही दो प्रेरणादायी सेवा परियोजनाओं का शंखनाद किया. पहली परियोजना के तहत ब्रांडिंग द फीट गर्ल्स अभियान के अंतर्गत कचहरी चौक पर जागरूकता होर्डिंग का अनावरण किया गया. वहीं दूसरी पहल के तहत डोरंडा के निवारणपुर स्थित क्षितीश डेफ एंड डम्ब मिडिल स्कूल के दिव्यांग बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, बाल्टी और डस्टबिन जैसी जरूरी शैक्षणिक व उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया.

सत्र 2026-27 के लिए नई टीम घोषित

• अध्यक्ष: नीता शेखर
• उपाध्यक्ष: अर्चना त्रिवेदी
• सचिव: शालिनी सिन्हा
• कोषाध्यक्ष: निशी श्रीवास्तव
• अन्य पद: अनीता जायसवाल (आईएसओ), सुषमा पांडेय (एडिटर), और सोमा भादुड़ी (तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष ) ने कमान संभाली. इसके साथ ही आशिमा, सरिता मोदी, कविता, मीता और रंजना सिंहा को संस्था की शपथ दिलाई गई.

Also Read: स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने सिविल सर्जनों को दी दो टूक चेतावनी, कहा, लापरवाही की तो खैर नहीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *