हजारीबाग: नागपुर पुलिस ने गोरहर में दी दबिश, साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में साइबर अपराध का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है. स्थानीय स्तर पर बढ़ते साइबर अपराधों...

नागपुर पुलिस
AI Photo

Hazaribagh: जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में साइबर अपराध का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है. स्थानीय स्तर पर बढ़ते साइबर अपराधों के बीच अब दूसरे राज्यों की पुलिस भी झारखंड पहुंचकर कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम ने गोरहर थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, नागपुर के गणेशपेठ थाना में दर्ज कांड संख्या 141/26 के सिलसिले में गोरहर थाना क्षेत्र के शिलाडीह गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने शिलाडीह निवासी राहुल पांडेय (पिता- रंजीत पांडेय) को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागपुर पुलिस आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत अपने साथ महाराष्ट्र ले गई. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का भाई राज पांडेय भी साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ है. हालांकि, छापेमारी के दौरान वह मौके से फरार होने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

AlsoRead:हजारीबाग: बरसात में लापरवाही बन रही मूक पशुओं की मौत का कारण, NH-20 स्थित सिंघानी ओवरब्रिज के पास दो गायों की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *