बोकारो: नया पावर प्लांट, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार… सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किए बड़े एलान

Bokaro: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डीवीसी के बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में प्रस्तावित नए थर्मल पावर प्लांट, विस्थापितों के अधिकार,...

Bokaro
विस्थापितों को मिलेगा हक : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

Bokaro: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डीवीसी के बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में प्रस्तावित नए थर्मल पावर प्लांट, विस्थापितों के अधिकार, रोजगार, बिजली, रेल सुविधा और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और डीवीसी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कई अहम पहल की जाएगी.

बोकारो थर्मल में नए प्लांट की अड़चनें दूर कराने का भरोसा

सांसद ने कहा कि बोकारो थर्मल में पुराने प्लांट के स्क्रैप होने के बाद नए पावर प्लांट की स्थापना पर मंथन चल रहा है. उन्होंने बताया कि जमीन, डिजाइन और तकनीकी स्तर पर कुछ अड़चनें हैं, जिन्हें केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय के स्तर पर उठाकर दूर कराया जाएगा.उन्होंने कहा कि यदि बी प्लांट की खाली जमीन पर नया प्लांट स्थापित नहीं हो पाता है तो कॉलोनी क्षेत्र का बेहतर उपयोग करते हुए कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा.

विस्थापितों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि 78 वर्ष बाद भी नई बस्ती के विस्थापितों को जमीन का पट्टा नहीं मिल सका है और वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और डीवीसी के साथ समन्वय कर विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

स्थानीय लोगों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता

सांसद ने कहा कि नए पावर प्लांटों में स्थानीय युवाओं और विस्थापित परिवारों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार में प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही पेंशनरों की आवास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए डीवीसी चेयरमैन से बातचीत जारी है.

फ्लाई ऐश के बेहतर उपयोग और मुफ्त बिजली पर भी बोले

उन्होंने कहा कि बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा से निकलने वाली फ्लाई ऐश का उपयोग सीसीएल और बीसीसीएल की बंद खदानों के भराव में किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ समस्या का समाधान भी होगा. सांसद ने बताया कि डीवीसी ने राज्य सरकार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बदले सब्सिडी का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार सब्सिडी देती है तो विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है.

पटना के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी

रेल सुविधा के विस्तार पर सांसद ने कहा कि बरकाकाना–बोकारो थर्मल–पटना एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है. मंजूरी मिलते ही इस नई ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बोकारो थर्मल (BTPS) और चंद्रपुरा (CTPS) में नए पावर प्लांटों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल सके.
ALSO READ: सरायकेला: SIR-2026 शिविरों का DC ने किया निरीक्षण, हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *