मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व से कांग्रेस को मिल रही नई ऊर्जा : सांसद सुखदेव भगत

Lohardaga: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली...

मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व से कांग्रेस को मिल रही नई ऊर्जा : सांसद सुखदेव भगत

Lohardaga:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने श्री खरगे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की. सांसद ने कहा कि श्री खरगे का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा तथा नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है.सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन को मजबूत करने की क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खरगे ने पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है. सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के प्रति उनकी स्पष्ट सोच देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है.

कांग्रेस संगठन को नई गति के साथ-साथ युवाओं और कार्यकर्ताओं में भी जग रही है नयी उम्मीद 

उन्होंने कहा कि खरगे का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और आम लोगों के प्रति समर्पण उन्हें देश के सबसे सम्मानित राजनीतिक नेताओं में शामिल करता है. उनका नेतृत्व कांग्रेस संगठन को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं और कार्यकर्ताओं में भी नई उम्मीद जगा रहा है. सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है.सुखदेव भगत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले, कुशल संगठनकर्ता एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा देश और समाज की सेवा के अपने संकल्प को इसी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाते रहें.

कांग्रेस हमेशा आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करती रहेगी

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करती रहेगी. सांसद ने कहा कि श्री खरगे का मार्गदर्शन पार्टी के लिए अमूल्य है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी.

ALSO READ : चक्रधरपुर: JMM-JDU नेताओं का प्रदर्शन, स्टोन माइनिंग पर DC से कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *