सरायकेला: SIR-2026 शिविरों का DC ने किया निरीक्षण, हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Seraikela: सरायकेला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम आदित्यपुर, गम्हरिया और...

Seraikela
SIR-2026 शिविरों का DC ने किया निरीक्षण.

Seraikela: सरायकेला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम आदित्यपुर, गम्हरिया और नगर परिषद कपाली के शहरी क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करना, उनका डिजिटलीकरण करना तथा ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची का सत्यापन करना था.

डीसी ने कपाली के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शिविरों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, डिजिटलीकरण, ASDD सूची के सत्यापन और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे मतदाताओं से भी बातचीत कर प्रक्रिया की जानकारी ली.

कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए. साथ ही घर-घर सत्यापन, ASDD सूची के त्रुटिरहित संधारण और गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत संग्रहण व डिजिटलीकरण को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

22 जुलाई की बैठक से पहले लंबित कार्य पूरे करने का निर्देश

उपायुक्त ने 22 जुलाई को प्रस्तावित बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी बैठक को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बैठक से पहले सभी लंबित कार्यों का निष्पादन, ASDD सूची का पूर्ण सत्यापन तथा सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

आदित्यपुर और गम्हरिया में भी हुआ निरीक्षण

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने नगर निगम आदित्यपुर और गम्हरिया के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, डिजिटलीकरण और ASDD सूची के सत्यापन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ:अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें, वित्त मंत्री के तेवरों के समर्थन में उतरे के. राजू, नौकरशाही की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *