जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर में एक भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई.

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा-पोटका मोड़ के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में केड़ो गांव निवासी दुर्गा हेम्ब्रम (15) और मार्शल सोरेन (14) की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया जाए. पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. और तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए.फिलहाल पुलिस स्थिति को शांत कराने में जुटी हुई है.

