कोडरमा: बांझेडीह कैंपस में महिला का शव मिलने से सनसनी, मुआवजे पर सहमति के बाद मामला शांत

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी KTPS के बांझेडीह परिसर में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके...

बांझेडीह परिसर में महिला का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा में महिला का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी KTPS के बांझेडीह परिसर में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव BHEL कंपनी द्वारा बनाए जा रहे नए कार्यालय भवन के निर्माण स्थल से बरामद किया गया. सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान कांको निवासी मसोमात बिन्दु देवी (40 वर्ष), पति स्व. कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, बिन्दु देवी अपने मायके में रहती थीं. वे 9 जुलाई से BHEL के निर्माण स्थल पर मजदूरी का काम कर रही थीं. मंगलवार को काम पर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान निर्माण स्थल पर उनका शव पड़ा मिला.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. घटना के बाद परिसर में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत है. पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ साथ काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

13 लाख रुपये मुआवजे पर बनी सहमति

बताया जाता है कि परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद मजदूर नेता विजय पासवान के सहयोग से कंपनी से वार्ता हुई. वार्ता के बाद मृतका के परिजनों को 13 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी, जिसमें 9 लाख रुपये खाते में डाल दिए गए और बाकी चार लाख रुपये 22 जुलाई को दिए जाने पर सहमति बनी है. इसके बाद मामला शांत हुआ है.

ALSO READ: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गिरिडीह और रामगढ़ को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *