रिम्स लैंड स्कैम- लवली की अग्रिम बेल पर ACB कोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने की आरोपी लवली देवी की...

Administrative reshuffle in RIMS, many senior doctors get new responsibilities

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने की आरोपी लवली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. रांची एसीबी कोर्ट ने एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें और बहस पूरी सुनने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. इससे पहले ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस केस से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचने से जुड़ा है, जिसमें 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी रडार पर हैं. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद यह जांच की जा रही है. अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताकर बिल्डरों को बेचा है.

ALSO READ : चाईबासा रेलवे स्टेशन पहुंचे RPF IG सौरभ त्रिवेदी, सुरक्षा व सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *