रिम्स लैंड स्कैम-बिल्डर शुभम साबू की बेल पर ACB कोर्ट 30 को सुनाएगा फैसला

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के आरोपी बिल्डर शुभम साबू की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. रांची एसीबी कोर्ट ने एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें और बहस पूरी सुनने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिए 30 जुलाई की तिथि निर्धारित की है.शुभम साबू को एसीबी ने 28 जून को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं. इससे पहले ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस केस से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचने से जुड़ा है, जिसमें 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी रडार पर हैं. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद यह जांच की जा रही है. अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताकर बिल्डरों को बेच दिया था.

ALSO READ : हजारीबाग खेल महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज: 28 से 30 अगस्त तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *