रांची के सदर इलाके में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रमेश...

रमेश ठाकुर
Man murdered with a sharp-edged weapon in Ranchi's Sadar area

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के निवासी थे. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर अपने घर में अकेले सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. अपराधियों ने रमेश ठाकुर के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बुधवार सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में मिले.

घटनास्थल पर मृतक के पास एक धारदार हथियार भी पड़ा मिला है. आशंका जताई जा रही है कि उसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि रमेश ठाकुर के दो मकान हैं, जो एक-दूसरे के पास ही स्थित हैं. इनमें से एक मकान किराए पर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

मृतक के दोस्त से पुलिस कर रही पूछताछ

बता दें, हत्याकांड के बाद सदर थाने की पुलिस ने मृतक रमेश ठाकुर के चार दोस्तों को हिरासत में लिया हैं और पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि मृतक के साथी रोजाना उसके रेंटल मकान में रात को सोने आते थे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक रमेश ठाकुर के दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम छानबीन कर रही है. प्रारंभिक जानकारी मिली है कि रमेश ठाकुर पहले जमीन का कारोबार से जुड़ा हुआ था. वह अपने रेंटल मकान में दोस्त के साथ रात को सोता था. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस की चेतावनी: डीप फेक वीडियो फ्रॉड से रहें सावधान, असली-नकली की पहचान करना जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *